नव पदस्थापित थानेदार रणजीत सिंह का किया सम्मान
नव पदस्थापित थानेदार रणजीत सिंह का किया सम्मान

मंडावा : थाना परिसर में नव पद स्थापित थानेदार रणजीत सिंह का घोड़ीवारा मंदिर पुजारी रविंद्र शर्मा घोड़ीवारा के सानिध्य में थानेदार रणजीत सिंह का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उनके साथ गोवंश व पुजारी अधिकार रक्षा मंच संस्थापक भास्कर दुलर, पत्रकार कुलदीप सांखला, रवि मिश्रा ने नव पद स्थापित थानेदार रणजीत सिंह से निष्पक्ष एवं बिना राजनीतिक दबाव के लोगों के फैसला करने की उम्मीद की।