बनवास को आदर्श मॉडल ग्राम बनाने के लिए की साफ सफाई
बनवास को आदर्श मॉडल ग्राम बनाने के लिए की साफ सफाई
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के बनवास गांव को आदर्श मॉडल ग्राम बनाने के लिए मंगलवार को चिड़ावा बाइपास सर्किल से बनवास सर्किल तक सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की गई। विकास अधिकारी दारासिंह ने बताया कि बनवास को आदर्श मॉडल ग्राम बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। चिन्हित सार्वजनिक स्थानों पर कचरा पात्र रखवाए जा रहे हैं।
ओडीएफ मॉडल ग्राम पंचायत के बोर्ड लगाए गए हैं। घरों पर स्वच्छता संदेश देने वाले स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। इस मौके पर विकास अधिकारी दारासिंह, एसबीएम प्रभारी विश्वंभर दयाल, एडीओ अरविंद गौड़, सुरेंद्र यादव ब्लॉक कॉर्डिनेटर एसबीएम, सरपंच ललिता देवी, ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेंद्र यादव, वार्ड पंच सहित ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045866

