यमुना जल महासंघर्ष समिति की बैठक संपन्न
पोल खोल भंडाफोङ नहर चेतना जनजागरण यात्रा का किया जावेगा आगाज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : यमुना जल महासंघर्ष समिति झुंझुनूं की बैठक आज अंबेडकर पार्क झुंझुनूं में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा खेतङीनगर व नवलगढ की सभाओं में नहर के एम ओ यू के बारे में किये गये एम ओ यू के बारे में सन् 1994 के समझौते के मुताबिक सिंचाई व पीने के संपूर्ण पानी आवंटन के बारे में बोले गये झूठ का जनता के बीच पर्दाफाश कर संघर्ष के लिए तैयार करने का निर्णय किया है । यमुना जल महासंघर्ष समिति ने तय किया कि इस संबंध में अगले सप्ताह से पोल खोल भंडाफोङ नहर चेतना जनजागरण यात्रा का आगाज किया जावेगा जिले भर में कई प्रचार दल ग्राम ग्राम जाकर जन संपर्क कर राज्य सरकार द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश कर लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहने का आव्हान किया जावेगा। बैठक में क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी दी गई।
बैठक को कामरेड फूलचंद ढेवा, कामरेड फूलचंद बर्वर, कामरेड रामचंद्र कुलहरि, विनोद कुमार एडवोकेट, कामरेड सुमेर सिंह बुडानिया, मदन सिंह यादव, कामरेड गिरधारीलाल महला, इंद्राज सिंह चारावास, बजरंग लाल बराला, सुमेर सिंह महला, पंकज गुर्जर, मान सिंह यादव, दीपक, विजेंद्र सिंह कुलहरि, जब्बार खान आदि शामिल थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042033


