[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना शहर में एक्शन में ट्रैफिक पुलिस:नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सीज कर यातायात कार्यालय में खड़ा किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना शहर में एक्शन में ट्रैफिक पुलिस:नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सीज कर यातायात कार्यालय में खड़ा किया

नीमकाथाना शहर में एक्शन में ट्रैफिक पुलिस:नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सीज कर यातायात कार्यालय में खड़ा किया

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए ट्रैफिक पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। आज ट्रैफिक पुलिस ने कोतवाली पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों के सहयोग से नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की ओर करीब सैकड़ों वाहनों को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर चीज की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई से नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। ट्रैफिक इंचार्ज सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सही करने के लिए अभियान चलाया गया है जिसमें नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सैकड़ों वाहनों को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर जब्त की कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों चालकों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चालक नो पार्किंग में वाहन नही खड़ा करें साथ ही लोगों को यातायात नियमों की पालना को लेकर समझाइश भी की गई। पुलिस ने कहा कि नियमों की पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने बाइकों को सीज कर यातायात कार्यालय में खड़ा किया।

ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई सुरेश जांगिड़ ने बताया कि दुकानदार अपने अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं और वाहनों का लंबा जाम लग जाता हैं जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती हैं। अब जो भी दुकानदार या वाहन चालक वाहनों को सड़क पर खड़ा करेंगे तो वाहनों को सीज कर यातायात कार्यालय में खड़ा किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62