[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

PM पर लालू की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया में उबाल; भाजपाइयों ने नाम के आगे जोड़ा ‘मोदी का परिवार’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

PM पर लालू की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया में उबाल; भाजपाइयों ने नाम के आगे जोड़ा ‘मोदी का परिवार’

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध शुरू हुआ। सोशलमीडिया में भाजपा नेताओं ने विरोध जताते हुए लालू यादव पर तीखा हमला बोल रखा है।

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बायो बदल लिया है, उन्होंने अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। उनके अलावा बहुत सारे भाजपा नेताओं ने भी अपना बायो बदल लिया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सहित सभी सांसदों और राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने अपने बायो में मोदी का परिवार लिख पूरे प्रदेश में एक संदेश देने का प्रयास किया है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध शुरू हुआ। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल कर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है।

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अपना बायो बदलकर मोदी का परिवार लिख लिया है। उन्होंने लिखा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में खो चुके जनाधार को देख राजद हताश हो चुकी है। यही कारण ही लालू यादव जी अब निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने देश के प्रधानसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी और अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

राजद को इस बात का अंदाजा नहीं है कि आज भारत का हर परिवार मोदी जी का अपना परिवार है। बिहार की जनता भी माननीय मोदी जी से अपार स्नेह करती है। राजद परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देती है वही मोदी जी पूरे देश को अपना परिवार मानते हुए देश के बेटे व बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर देते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी का परिवार ही परिवारवादी राजद और इंडी गठबंधन को बिहार की सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकेगा।

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी अपना बायो बदल कर मोदी का परिवार लिखा है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने लालू यादव पर बोला तीखा हमला 
वहीं, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर अपना बॉयो बदल लिया है। उन्होंने अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखा। इससे पहले, शेखावत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के विरोधी, परिवारवादी और भ्रष्टाचार के नेशनल टॉपर लालू प्रसाद यादव ने समस्त भारतवासियों को “मेरे परिवारजनों” कहने वाले प्रधानमंत्री के बारे में एक बार फिर बहुत अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। लालू जी इस बात से ही खीझे हुए हैं कि मोदी जी देश को अपना परिवार क्यों कहते हैं? यही एक परिवादी और राष्ट्रवादी में अंतर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62