[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुंभाराम कैनाल का पानी पहुंचाने की मांग:छापोली में पेयजल समस्या के लिए महिलाओं ने मटके लेकर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुंभाराम कैनाल का पानी पहुंचाने की मांग:छापोली में पेयजल समस्या के लिए महिलाओं ने मटके लेकर किया प्रदर्शन

कुंभाराम कैनाल का पानी पहुंचाने की मांग:छापोली में पेयजल समस्या के लिए महिलाओं ने मटके लेकर किया प्रदर्शन

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग करते हुए छापोली की महिलाओं ने सोमवार को खाली मटके लेकर प्रदर्शन किया। कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी उदयपुरवाटी पहुंचाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी क्षेत्र के चंवरा-चौफूल्या में 24 दिन से यमुना नहर योजना समझौते को लागू करवाने की मांग करते हुए चल रहे धरने प्रदर्शन के समर्थन में छापोली की महिलाएं भी शामिल हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नहर समझौता लागू करवाने के साथ साथ कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी उदयपुरवाटी लाने के लिए बनाई गई 1350 करोड़ रुपए की योजना को धरातल पर उतारा जाना चाहिए।

रिटायर्ड हवलदार शिशुपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 24 दिन से चल रहे धरने प्रदर्शन का समर्थन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पानी पर हमारा अधिकार है और हम लेकर रहेंगे। ग्रामीणों को कांग्रेसी नेता केके सैनी व नथूराम सैनी ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर भूरा राम, बिड़दी चंद, बनवारी लाल, लालचंद, रोहिताश, मनकोरी देवी, किस्तुरी, सुमित्रा देवी, सुमन, सुगंधी देवी, सुधा देवी, संतोषी देवी, तीजा देवी, आंची देवी और कविता आदि ने खाली मटके लेकर प्रदर्शन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62