[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोहड़ की भूमि निजी स्कूल को देने का विरोध:गौरक्षा दल ने दिया ज्ञापन, कहा – नियम विरुद्ध दी गई जमीन, करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जोहड़ की भूमि निजी स्कूल को देने का विरोध:गौरक्षा दल ने दिया ज्ञापन, कहा – नियम विरुद्ध दी गई जमीन, करेंगे आंदोलन

जोहड़ की भूमि निजी स्कूल को देने का विरोध:गौरक्षा दल ने दिया ज्ञापन, कहा - नियम विरुद्ध दी गई जमीन, करेंगे आंदोलन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ : कस्बे के भगतों के जोहड़ में खातेदारों द्वारा कुछ भूमि निजी शिक्षण संस्थान चलाने वाले एक ट्रस्ट को दान देने का विरोध शुरू हो गया है। गौरक्षा दल ने एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर गौचर भूमि को अवैध रूप से देने पर आपत्ति जताई है।

ज्ञापन में बताया गया कि भगतों के जोहड़ की भूमि में से कुछ जमीन निजी शिक्षण संस्थान को खेल मैदान के लिए दे दी गई है, जो कि गलत है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्ताक्षेप की मांग की है। उन्होंने इस गौचर भूमि का संरक्षण करने की मांग की है।

गौरक्षा दल ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके भैरूसिंह राठौड़, शुभम जांगिड़, जयवीर सिंह, यश शर्मा, राकेश माली, पिंटू शर्मा, जयराम दीक्षित, राकेश गुर्जर, करण खत्री, ऋषिराज मिश्रा व वरुण डोकवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62