[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का आरोपी डेंटिस्ट गिरफ्तार, मामला दर्ज होने के बाद से था फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जालोरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का आरोपी डेंटिस्ट गिरफ्तार, मामला दर्ज होने के बाद से था फरार

महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी डेंटिस्ट सुरेश सुंदेशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा बीते दिनों शिकायत किए जाने पर मामला सामने आया था।

जलोर : महिला मरीज के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी डेंटिस्ट को भीनमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद दुष्कर्म के मामले को लेकर आरोपी डॉ. सुरेश की तलाश प्रारंभ की गई।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गंगानगर भाग गया था। पुलिस ने उसे वहां से पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने मामले में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। आरोपी डॉ. सुरेश सुंदेशा निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, भीनमाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि भीनमाल में एक महिला मरीज ने आरोप लगाया था कि चिकित्सक सुरेश सुंदेशा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए। साथ ही उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। महिला ने सुसाइड नोट लिखकर जब आत्महत्या की कोशिश की तो पति को इसकी खबर हुई। बाद में इस संबंध में भीनमाल थाने में प्रकरण भी दिया गया था।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि व्हाट्स एप पर उसकी बेटी की डीपी देखकर आरोपी डॉक्टर ने उसके बारे में भी गलत बातें कही थीं। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89