[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चार घंटे में पूरी की 10 किलोमीटर की निशान यात्रा : झुंझुनूं के अलावा भिवानी, कोलकाता और मुंबई से आए भक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चार घंटे में पूरी की 10 किलोमीटर की निशान यात्रा : झुंझुनूं के अलावा भिवानी, कोलकाता और मुंबई से आए भक्त

चार घंटे में पूरी की 10 किलोमीटर की निशान यात्रा : झुंझुनूं के अलावा भिवानी, कोलकाता और मुंबई से आए भक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के केड शक्ति धाम में स्थित केडिया परिवार की कुल देवी लाम्बी माता के प्रवासी और स्थानीय श्रद्धालुओं ने निशान चढाए। इससे पहले उबली का बालाजी मंदिर में निशानों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पीले, केसरिया और लाल निशान लेकर श्रद्धालु पैदल डीजे के साथ केड शक्ति धाम के लिए रवाना हुए। कोलकाता प्रवासी भक्त प्रवीण केडिया ने बताया कि यह दूसरी निशान यात्रा आयोजित की गई है। पहली निशान यात्रा झुंझुनूं से केड शक्ति धाम तक गई थी। इस बार उबली का बालाजी से केड शक्ति धाम के लिए पैदल यात्रा निकाली गई। जिसमें 50 से अधिक भक्त हाथों में निशान लेकर केड पहुंचे। इनमें भिवानी, कोलकाता, झुंझुनूं व मुंबई से आए भक्त शामिल हुए। सभी ने लाम्बी माता के अलावा केड शक्ति धाम में स्थित तुरंत बालाजी मंदिर, श्रीश्याम और अन्य देवी-देवताओं को भी निशान चढाए। उन्होंने बताया कि निशान अर्पित करने के बाद लाम्बी माता मंदिर में ही कीर्तन हुआ और प्रसादी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कोलकाता से प्रवीण केडिया के अलावा श्यामसुंदर, सतीश, नवल, भिवानी से नत्थुराम, झुंझुनूं से अजीत-सरिता राणासरिया, सुरेंद्र, दीपक, ममता, संतकुमार व इंद्र केडिया आदि मौजूद थे। उबली का बालाजी से केड की 10 किलोमीटर की दूरी भक्तों ने पैदल चलते हुए निशानों के साथ करीब चार घंटे में पूरी की। इस दौरान कई जगहों पर निशान पदयात्रियों का स्वागत हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62