[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डबल मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार:जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हुई थी मौत, पथराव कर की थी मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

डबल मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार:जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हुई थी मौत, पथराव कर की थी मारपीट

डबल मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार:जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हुई थी मौत, पथराव कर की थी मारपीट

नीमकाथाना  : नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र के किशनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जिस पर सदर पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया था। जिसमें 2 सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने घटना के मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लाखाराम मीणा, राजू पुत्री लाखाराम मीणा और पिंकी उर्फ पपीता पुत्री लाखाराम को गिरफ्तार किया हैं। मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।

यह था मामला

टोडा के किशनपुरा में दो पक्षों में खेत में लगे पेड़ को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने खेत में आकर पथराव किया और मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल नीमकाथाना में लेकर आये अस्पताल में लेकर आए जहां बुधराम (60) और दीनाराम (55) को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet