[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यहां दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ,खेतड़ी के राजकीय महाविद्यालय में NSS का शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यहां दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ,खेतड़ी के राजकीय महाविद्यालय में NSS का शिविर आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन हो गया है.शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाई ने लिया भाग.शिविर में स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक श्रमदान समापन पर स्वयंसेवकों को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ.खेतड़ी के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ शिविर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दयाल सिंह 

खेतड़ी : झुंझुनूं के स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष शिविर समारोह सम्मान पूर्वक समापन्न हुआ. इस मौके पर नशामुक्ति विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. संगोष्ठी में संदीप कुमार सैनी मुख्य अतिथि थे. अध्यक्षता प्राचार्य महिपाल कुमावत ने की.

वर्तमान उम्र छात्रों का भविष्य निर्धारण करती है

इस मौके पर वक्ताओं ने समाज में बढ़ रही युवाओं में नशा प्रवृत्ति से होने वाले नुकसान से आगाह करते हुए का की वर्तमान उम्र छात्रों का भविष्य निर्धारण करती है, इसलिए छात्र अपने एकमात्र लक्ष्य पढ़ाई की ओर ध्यान देकर लक्ष्य निर्धारित कर माता-पिता के सपनों को पूरा करें. इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.

श्रमदान से साफ सफाई की

इस मौके पर स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान से साफ सफाई की व पौधों में पानी दिया तथा निराई गुड़ाई की। इस मौके पर अतिथियों ने स्वयंसेवकों को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलवाई.

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन हो गया है.शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाई ने लिया भाग. बता दें कि एनएसएस के इस शिविर की तैयारी कई दिनों से चल रही थी. राष्ट निर्माण की दिशा में एनएसएस की भूमिका काफी बड़ी है. युवाओं के अंदर देशप्रेम की भावना के साथ समाजसेवा का विचार प्रकट होने में ऐसे शिविरों से मदद मिलती है. युवाओंं का नजरिया विस्तृत होता है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22