[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जीआरपी पुलिस की कार्रवाई:ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना जीआरपी पुलिस की कार्रवाई:ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

नीमकाथाना जीआरपी पुलिस की कार्रवाई:ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

नीमकाथाना : नीमकाथाना चलती ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में मोबाइल चोरी के मामले में शातिर बदमाश गिरफ्तार को कर मोबाइल बरामद किया है।

थानाधिकारी हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि 12 नवबंर 2023 को जयपुर निवासी रामवतार मीना सैनिक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। रींगस रेलवे स्टेशन पर वह पानी लेने ट्रेन से उतरा तो कोई बदमाश उसका बैग चोरी कर ले गया। बैग में महंगा मोबाइल, कपड़े और जरूरी कागजात थे। मामले में रेलवे पुलिस ने रींगस चौकी इंचार्ज हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और बृजलाल को जांच सौंपी।

विशेष टीम ने सीडीआर के आधार पर गंगापुर सिटी के वजीरपुर पावटा गदी थाना के रहने वाले युनूस पुत्र हमीद फकीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। आरोपी युनूस को रेलवे पुलिस रेलवे कोर्ट जयपुर में पेश करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22