[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : किडनैप कर मारपीट करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:पिटाई का बनाया था वीडियो, 6 महीने से फरार थे आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : किडनैप कर मारपीट करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:पिटाई का बनाया था वीडियो, 6 महीने से फरार थे आरोपी

किडनैप कर मारपीट करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:पिटाई का बनाया था वीडियो, 6 महीने से फरार थे आरोपी

झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के मोहल्ला बटवालान निवासी शकील काजी व जावेद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इस मामले में छह महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को झुंझुनूं से पकड़ा है, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है उन्हें जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों ने छह महीने पहले पीरू सिंह सर्किल के पास स्थित लजीज होटल से मोहल्ला चोपदारान निवासी समीर का अपहरण कर बीड़ में ले जाकर सरिये ओर पाइप से मारपीट की थी। कपडे़ उतार कर वीडियो बनाया था।

इस संबंध में 13 मार्च 2022 को पीडित समीर की ओर से सकील, शोएब, जावेद, मोहसिन सहित 5-6 युवकों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पुलिस काफी समय आरोपियों की तलाश थी। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इस दौरान सूचना पर दोनों आरोपियों को झुंझुनूं से गिरफ्तार कर लिया।

होटल से किया था अपहरण
समीर अपने दोस्त के साथ पीरू सिंह के पास स्थित लजीज होटल में खाना खाने के लिए गया था। इस दौरान आरोपियों ने समीर को धक्का देते हुए इर्टिका गाड़ी में डालकर बीड़ में ले गए, वहां आरोपियों ने समीर के साथ सरियों, लाठी -डंडों से मारपीट करते हुए बाकरा रोड पर पटक कर फरार हो गए थे।

इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के कपडे़ उतारकर वीडियो बना लिया था। घटना का वीडियो भी सामने आया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से अन्य के बारे में पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन को अभी फ्री में डाउनलोड करें, जनमानस शेखावाटी की फेसबुक, यूट्यूब, वेब न्यूज़ को फॉलो करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77