प्रियंका बुडानिया होंगी पिलानी नगरपालिका की ईओ:श्रीगंगानगर में आयुक्त रहते दर्ज हुआ था एसीबी में मामला, जेल भेजने के आदेश के बाद किया गया था एपीओ
प्रियंका बुडानिया होंगी पिलानी नगरपालिका की ईओ:श्रीगंगानगर में आयुक्त रहते दर्ज हुआ था एसीबी में मामला, जेल भेजने के आदेश के बाद किया गया था एपीओ

झुंझुनूं : राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने प्रियंका बुडानिया को पिलानी नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पद पर नियुक्त किया है। विभाग द्वारा गुरुवार देर रात जारी तबादला सूची में प्रियंका बुडानिया को पिलानी ईओ लगाया है। विधानसभा चुनाव के बाद 27 दिसंबर को उन्हें राजगढ़ (चूरू) नगरपालिका के पद से एपीओ किया गया था।
इससे पहले पिलानी नगरपालिका के ईओ प्रमोद जांगिड़ का मुकुंदगढ़ नगरपालिका ईओ पद पर स्थानांतरण कर दिया गया था।
प्रियंका बुडानिया का श्री गंगानगर नगरपरिषद के आयुक्त पद पर कार्यकाल विवादित रहा था। एसीबी ने उनकी गाड़ी से नकदी और लाखों रुपए की ज्वैलरी बरामद की थी जिसका वे कोई हिसाब नहीं दे पाई थी। मामले में उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बाद में इस प्रकरण में एसीबी कोर्ट क्रम संख्या 4, जयपुर ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगरपालिका राजगढ़ की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया को जेल भेजे जाने के आदेश दिए थे। सजा सुनाए जाने पर स्वायत्त शासन विभाग ने उन्हें एपीओ कर दिया था। हालांकि उन्हें एसीबी कोर्ट के इस फैसले पर हाई कोर्ट से स्थगन मिल गया था और वे राजगढ़ में ही अपनी ड्यूटी करती रहीं। विधानसभा चुनाव के बाद स्थगनादेश की अवधि पूर्ण होने पर उन्हें फिर से एपीओ किया गया था। अब स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश में उन्हें पिलानी ईओ पद पर नियुक्ति दी गई है।