[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों के समर्थन में SFI का प्रदर्शन:PM का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों के समर्थन में SFI का प्रदर्शन:PM का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की

किसानों के समर्थन में SFI का प्रदर्शन:PM का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की

झुंझुनूं : किसान आंदोलन के समर्थन में एसएफआई ने आज झुंझुनूं में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुर्जर ने कहा कि एमएसपी लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन कर रहे है। लेकिन केंद्र सरकार ने उनके सामने पुलिस को इस तरह से लाकर खड़ा कर दिया जिस तरह से दूसरे देश से सरहद पर लड़ाई हो रही हो। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है। पंजाब हरियाणा के खनोरी बॉर्डर पर पुलिस की गोली से 21 साल युवक की मौत हो जाती है। ये एक तरह से दमनकारी नीति है। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। सरकार से हमारी मांग है कि किसानों की जो भी मांगे है, सरकार बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से उल्लेख करे और उनकी बातों को माने। इस दौरान एसएफआई के छात्र नेता सचिन चौपड़ा, अनिश धायल, सचिन चौपड़ा, योगेश कटारिया, छात्र संघ महाचिव साहिल कुरैशी, निकिता, अंकित नायक, समीर कुरैशी, शाबीर भाटी, आदित्य अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22