[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं

कब बुलबुल ने साहसिक गतिविधियों में लिया भाग, जिप लाइन से कब बुलबुल ने किए साहसिक कारनामे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं :  राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव तथा हीरक पंख चतुर्थ चरण तीन दिवसीय जांच शिविर का आयोजन स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में किया जा रहा है।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन कब बुलबुल ने विभिन्न दक्षता बैजो की परीक्षाएं दी तथा कब बुलबुल से संबंधित पाठ्यक्रम को पूरा किया। इस दौरान सभी कब बुलबुल को साहसिक गतिविधियां करवाई गई जिसमें टायर टनल, टायर वॉल टायर चिमनी, टायर जंपिंग, हैंगिंग टायर, बाल्टी में सिक्का गिराना, खूंटे में रिंग फंसाना, गन शूटिंग, कमांडो ब्रिज, मंकी ब्रिज, ब्लाइंड टेल जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान नन्हे मुन्ने कब बुलबुल को स्काउट गाइड कार्यालय परिसर की छत से दूसरे छोर की ओर लगभग 40 मीटर की दूरी पर जिपलाइन की सहायता से उतारा गया, जो बहुत ही रोमांचकारी कारनामा था, जिसका सभी कब बुलबुल ने पूरे मनोयोग से आनंद उठाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर स्थानीय संघ बुहाना दीपचंद लाखवान ने कब बुलबुल की कलाओं की सराहना की तथा कहा कि बाल्यकाल से स्काउट गाइड में संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है, जिससे राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार हो सके। इस अवसर पर स्काउट गाइड संस्था प्रधान प्रतिनिधि डॉ. नवीन ढाका तथा स्थानीय संघ माननगर सचिव धर्मपाल सिंह एवं अलसीसर सचिव रामचंद्र मीणा ने कब बुलबुल की विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए सराहना की।

इस दौरान सीओ गाइड सुभिता कुमारी महला, रामदेव सिंह गढ़वाल, विजय कुमार गर्वा, मीना शर्मा, मंजू जांगिड़, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, अमरचंद, नितिन, अजय, बेलाशर्मा, मोनिका, कुलदीप शर्मा, हेतराम पायल, सुमन देवी सहयोग कर रहे हैं। कब बुलबुल उत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 75 से अधिक कब बुलबुल सहभागिता कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62