[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौथी मंजिल से गिरा युवक, मौत:दुकान के छज्जे से टकराकर सड़क पर गिरा, टिफिन सप्लाई का करता था काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौथी मंजिल से गिरा युवक, मौत:दुकान के छज्जे से टकराकर सड़क पर गिरा, टिफिन सप्लाई का करता था काम

चौथी मंजिल से गिरा युवक, मौत:दुकान के छज्जे से टकराकर सड़क पर गिरा, टिफिन सप्लाई का करता था काम

चिड़ावा : चिड़ावा के नया बस स्टैंड पर एक युवक की एक निजी बस सर्विस की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। युवक को नीचे गिरते ही मौजूद लोग एक निजी वाहन से अस्पताल भी लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय युवक नरेंद्र वर्मा पुत्र परमेश्वरलाल मंगलवार शाम को नया बस स्टैंड स्थित गजराज बस सर्विस की चौथी मंजिल पर नीचे गिरा। वह पहले दुकान के छज्जे पर गिरा और फिर नीचे सड़क पर आ गिरा। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक नरेंद्र पहले बस स्टैंड के बाहर विजय बस सर्विस के पास अपनी निजी दुकान पर बैठता था। फिलहाल वो टिफिन सप्लाई का काम करता था। युवक का घर शहर की झुंझुनूं रोड पर सूर्य नगर में है। अचानक युवक की मौत से परिजन भी सदमे में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र के दो भाई और भी हैं। नरेंद्र की पत्नी गर्भवती है। कुछ दिनों में ही बच्चा होने वाला है। उसके तीन साल का एक बेटा है। मामले में पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62