[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हवा भरते समय टायर फटा:आठ फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरा बस का ड्राइवर, मौके पर ही मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हवा भरते समय टायर फटा:आठ फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरा बस का ड्राइवर, मौके पर ही मौत

अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ के रूपनगढ़ इलाके से गुजर रहे मेगा हाइवे परबतसर मार्ग स्थित गुजराती होटल के बाहर टायर का पंचर बनाते समय ब्लास्ट होने से निजी बस के चालक सीकर जिले के गणेशपुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

किशनगढ़ : हवा भरते समय बस के टायर में ब्लास्ट हो गया। वहां मौजूद बस ड्राइवर आठ फीट तक हवा में उछलकर नीचे आ गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला अजमेर के रूपनगढ़ का है।

हादसे के बाद बस के पास पड़ा ड्राइवर।
हादसे के बाद बस के पास पड़ा ड्राइवर।

रूपनगढ़ थाने के एएसआई गोपाराम ने बताया कि सूरत से चूरू के बीच रजवाड़ी ट्रैवल्स की बस चलती है। सीकर जिले में धौध के नजदीक गणेशपुरा गांव का रहने वाला बोदूराम (38) पुत्र भूराराम जाट बस का ड्राइवर था। यह बस सूरत-चूरू के बीच चलती है। सोमवार रात बोदूराम सूरत से बस लेकर निकला था। चूरू के लिए इसमें 20-22 सवारियां थीं। मंगलवार सुबह सात बजे स्टेपनी के टायर का पंक्चर ठीक करने के लिए बस को गुजराती होटल से थोड़ी दूरी पर पंक्चर वाले की केबिन पर रोका था।

ASI ने बताया कि होटल के पास रोकने के बाद सवारियां चाय-नाश्ता कर रही थीं। इस दौरान ड्राइवर बोदूराम स्टेपनी के टायर का पंक्चर बनवा रहा था। पंक्चर बनाने के बाद हवा भरते समय एकाएक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि वहां खड़ा ड्राइवर करीब 8 फीट तक हवा में उछलते हुए जमीन पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस का कंडक्टर शव को टेम्पो में डालकर रूपनगढ़ सीएचसी पहुंचा। हादसे की सूचना मिलने पर रूपनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रूपनगढ़ सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62