यमुना नहर के पानी का समझौता होने पर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जताई खुशी
यमुना नहर के पानी का समझौता होने पर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जताई खुशी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : यमुना नहर के पानी को लेकर किसान सभा की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द पूरी होती नजर आ रही है। हरियाणा व राजस्थान दोनो राज्यों के बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की मौजूदगी में समझौता हो गया है। जिससे जिले के किसानों में भारी खुशी है। ग्राम शिमला में ग्रामीणों ने जयसिंह प्रधान के नेतृत्व में बस स्टैंड पर एकत्रित होकर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।यमुना नहर के पानी की मांग को लेकर शिमला में 16 दिन तक धरना दिया गया था।
किसान नेता बजरंगलाल बबलू ने कहा कि यमुना समझोता होने से क्षेत्र के किसानों को भारी फायदा मिलेगा। बंद पड़े कुएं फिर से चल सकेंगे। जिससे बंजर खेती फिर से सोना उगल सकेगी। किसानों में इसको लेकर भारी खुशी है। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि यमुना का पानी मिलने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। बेरोजगारी दूर हो सकेगी। हमारे द्वारा दिया गया धरना सफल हो गया। हमारी मांग को सरकार ने शीघ्र मान लिया। इसके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। जयसिंह प्रधान ने कहा कि सरकार को शीघ्र को ही कार्य शुरू कर देना चाहिए। ताकि जल्द किसानों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जयसिंह प्रधान, किसान नेता बजरंगलाल बबलू, यादव महासभा जिलाध्यक्ष विपिन यादव, विजय तोला, रतन यादव, पूर्व उपसरपंच भोलाराम यादव, बाबूलाल बास, बिलू मिस्त्री, नवीन यादव, सुरेश चौटाला, अशोक पंच, बाबूलाल पंच, भल्लड, हनुमान बास, श्रीकांत यादव, होसियार सिंह, भगवानाराम प्रजापत, राजकुमार, जागेदार, अभिमन्यु, रामानंद शर्मा, विजय सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।