अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचला:पीछे से आकर टक्कर मारी, इलाज के दौरान दम तोड़ा
अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचला:पीछे से आकर टक्कर मारी, इलाज के दौरान दम तोड़ा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ। मृतक रविन्द्र (46) पुत्र कुन्दन सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा का रहने वाला था। सुबह वॉकिंग पर निकला था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी।
सूरजगढ़ थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि शनिवार सुबह हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में जयसिंहपुरा निवासी रविन्द्र की मौत हुई है। मृतक सुबह घूमने निकला था। इस दौरान जयसिंहपुरा गांव में स्थित जोहड़ के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रविन्द्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048321


