धर्म समाज:गुर्जर समाज ने लोक देवता देवनारायण भगवान की जयंती मनाई
धर्म समाज:गुर्जर समाज ने लोक देवता देवनारायण भगवान की जयंती मनाई
उदयपुरवाटी : शहर में जयपुर रोड़ पर भैरोंघाट के नजदीक स्थित देवनारायण मंदिर में शुक्रवार को गुर्जर समाज के लोक देवता देवनारायण भगवान की 1152 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहर सहित इलाके में शोभायात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार सामाजिक संगठन देव सेना तथा गुर्जर समाज के लोगों ने देवनारायण मंदिर भैरोंघाट में पुष्प अर्पित कर विधि-विधान के साथ अपने इष्ट को याद किया। मौजूद लोगों ने बुराई छोड़कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि भगवान देवनारायण के प्रभाव से समाज में खूब हद तक सुधार हो रहा है और समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भगवान देवनारायण की प्रेरणा से बुराई छोड़ने तथा शिक्षा पर जोर देने की बात कही।
इस मौके पर छापोली, मंडावरा व केड में भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में देवसेना के नीमकाथाना जिला अध्यक्ष राजेश खटाना, मुकेश गुर्जर, रामलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, हरकेश खटाना, रोहित कसाना आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033878


