[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमेरिका, चीन की तरह खेलों में परचम लहराएंगे भारतीय युवाः डाॅ विनोद टिबडेवाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अमेरिका, चीन की तरह खेलों में परचम लहराएंगे भारतीय युवाः डाॅ विनोद टिबडेवाला

श्री जेजेटी युनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ग्रेपलिंग टूर्नामेंट का हुआ आगाज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जेजेटी युनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डाॅ विनोद टिबडेवाला ने कहा है कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, उसी प्रकार युनिवर्सिटीज को मिलकर प्रतिभाशाली युवाओं को तराशना होगा, ताकि हम अमेरिका, चीन की तरह अंतरराष्ट्रीय खेलों में झंडा लहराये और तिरंगे का मान बढाएं।

शुक्रवार को जेजेटी युनिवर्सिटी कैंपस में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी गे्रपलिंग टूर्नामेंट 2023-24 का उद्घाटन चेयरपर्सन डाॅ विनोद टिबडेवाला ध्वजारोहण व मैट पर खिलाडियों के हाथ मिलवाकर किया। देशभर की विभिन्न युनिवर्सिटीज के खिलाडियों को संबोधित करते हुए डाॅ विनोद टिबडेवाला ने कहा कि आज चीन, अमेरिका ओलंपिक खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दबदबा बनाए हुए हैं। इस दबदबे को खत्म करने के लिए और तिरंगे की शान को बढाने के लिए युनिवर्सिटीज और खिलाडियों को मिलकर यह जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को अच्छा माहौल देने से लेकर उनकी बेहतर ट्रेनिंग की व्यवस्था करते हुए हमें सबसे अच्छे खिलाडी तैयार करने होंगे। उन्होंने युनिवर्सिटी प्रेजीडेंट डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बीते पांच माह के दौरान श्री जेजेटी युनिवर्सिटी को अच्छे होस्ट से लेकर विजेता के तौर पर पूरे देश में खडा किया है। उनकी मेहनत और लग्न की बदौलत आज श्री जेजेटी युनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान तैयार हुए हैं, जिससे युनिवर्सिटी खेलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि खेलों में तरक्की होने से युवाओं को आज न केवल अच्छे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि उनके अभिभावकों व शिक्षण संस्थानों का भी मान-सम्मान बढ रहा है।

युनिवर्सिटी प्रेजीडेंट डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल ने कहा कि खिलाडी के लिए उसकी क्षमता के बाद दूसरी सबसे बडी ताकत उसका अनुशासन होता है। एक खिलाडी के जीवन में जितना अधिक अनुशासन होगा, उतना ही जल्दी कामयाबी उसके कदम चूमेगी। उन्होंने खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पोलैंड में सम्पन्न वर्ल्ड चैंपियनशिप के पदक विजेता जोधपुर वासी समीक्षा चौधरी, अजमेर से रोहित देशवाल व दीक्षांत गौड़ को सम्मानित किया गया। पूर्व में मां सरस्वती के आगे सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डाॅ अजीत कुमार, डायरेक्टर एस्टेट इंजीनियर बालकृष्ण टिबडेवाला, श्री राजस्थानी सेवा संघ के उपाध्यक्ष एवं ट्रस्टी बाबू लाल ढंडारिया, परामर्श समिति सदस्य डाॅ मधु गुप्ता, खेल निदेशक डाॅ अरूण कुमार, डाॅ अंजू सिंह, डाॅ रामदर्शन फौगाट, डाॅ अनिल कडवासरा, डाॅ अमन गुप्ता, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राचार्य डाॅ मनोज गोयल, प्रेमलता टिबडेवाला, डॉ सुरेंद्र, टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक सतीश ढुल सहित बडी संख्या में खिलाडी, कोच, टीम मैनेजर, पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी सहित फैकल्टी उपस्थित रही। मंच संचालन डाॅ तनुश्री द्वारा किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77