[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन:केंद्र सरकार पर लगाया किसानों और श्रमिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन:केंद्र सरकार पर लगाया किसानों और श्रमिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप

रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन:केंद्र सरकार पर लगाया किसानों और श्रमिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : खेतड़ी रोडवेज डिपो परिसर में शुक्रवार को केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों और श्रमिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा के बहादुर सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान केन्द्र सरकार मेहनतकश जीवन यापन करने वाले लोगों पर नए नियम थोप कर उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। जब कोई भी केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करता है तो सरकार की ओर एजेंसियों का गलत तरीके से उपयोग कर उनकी आवाज को दबा दिया जाता है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से श्रमिक कानून में बदलाव व चार श्रमिक कोड़ बनाकर शोषण के द्वार उद्योगपतियों के लिए खोल दिए गए, जिससे भविष्य में श्रमिकों को कानून नाम पर प्रताड़ित किया जाएगा। आज देश का किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आ गया है, लेकिन सरकार किसानों की समस्या का समाधान करने की बजाय उन्हें बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया तो सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

इस मौके पर रामानंद जांगिड़, छाजूराम यादव, बुधराम यादव, शीशराम लांबा, सुभाषचंद्र, उमराव सिंह, राजेश शर्मा, सुरजभान आर्य, बाबूलाल, भोमाराम, चंदगीराम, धन्नाराम, स्वरूप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet