[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में फिर कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:JEE रिजल्ट के बाद फंदे पर लटका, माता-पिता का नहीं उठाया फोन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में फिर कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:JEE रिजल्ट के बाद फंदे पर लटका, माता-पिता का नहीं उठाया फोन

कोटा में फिर कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:JEE रिजल्ट के बाद फंदे पर लटका, माता-पिता का नहीं उठाया फोन

कोटा : कोटा एक बार फिर कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छत्तीसगढ़ का रहने वाला स्टूडेंट पिछले 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात जेईई का रिजल्ट आया था। उसके बाद स्टूडेंट ने फंदे पर लटककर जान दे दी।

जानकारी अनुसार स्टूडेंट शुभकुमार चौधरी (16) महावीर नगर प्रथम इलाके में हॉस्टल में रहता था। डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि स्टूडेंट 12 वीं में पढ़ाई करता था। हाल ही में स्टूडेंट ने जेईई का एग्जाम दिया था। रात को जेईई की रिजल्ट आया था। सुबह पैरेंट्स ने फोन किया था। स्टूडेंट ने फोन नहीं उठाया। तब वार्डन को कॉल किया। वार्डन ने गेट को धक्का देकर खोला तो स्टूडेंट पंखे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

मौके पर जवाहर थाना पुलिस और लोग।
मौके पर जवाहर थाना पुलिस और लोग।

11वीं का स्टूडेंट था
स्टूडेंट दो साल से कोटा में ही रह रहा था। उसने 11वीं की पढ़ाई भी यहां से की थी। अभी सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। ये भी पता नहीं लगा, उसके कितने नम्बर आए। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर हॉस्पिटल लेकर गए।

इस साल सुसाइड का चौथा मामला

– 2 फरवरी को यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले नूर मोहम्मद (27) ने सुसाइड किया था। नूर मोहम्मद चेन्नई कॉलेज से बीटेक कर रहा था। कोटा में रहकर ऑन लाइन पढ़ाई करता था।

– 31 जनवरी को कोटा के बोरखेड़ा में रहने वाली निहारिका (18) ने सुसाइड कर लिया था। वह जेईई की तैयारी कर रही थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा था- ‘मम्मी पापा मैं जेईई नहीं कर पाई, इसलिए सुसाइड कर रही हूं। मैं एक लूजर हूं, मैं अच्छी बेटी नहीं हूं। सॉरी मम्मी-पापा यही लास्ट ऑप्शन है’।

– 24 जनवरी को यूपी के मुरादाबाद का रहने वाले मोहमद जैद (19) ने आत्महत्या की थी। वह जवाहर नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजी

कमेटी ने बताए थे सुसाइड के कारण

  • कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड मामलों को लेकर राजस्थान सरकार ने 20 अक्टूबर 2023 को एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने स्टूडेंट्स के सुसाइड करने के कई प्रमुख कारण बताए थे।
  • कॉम्पिटिटिव एग्जाम में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ और अच्छी रैंक लाने का प्रेशर।
  • कोचिंग के प्रैक्टिस टेस्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने से होने वाली निराशा।
  • बच्चों की योग्यता, रुचि और क्षमता से ज्यादा पढ़ाई का बोझ और पेरेंट्स की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रेशर।
  • टीनएज में होने वाले मानसिक और शारीरिक बदलाव, परिवार से दूर रहना, काउंसिलिंग और सपोर्ट सिस्टम का अभाव।
  • बार-बार होने वाले असेसमेंट टेस्ट और रिजल्ट की चिंता, कम स्कोर करने पर डांट या टिप्पणी सुनना, रिजल्ट के आधार पर बैच बदलने का डर।
  • कोचिंग इंस्टीट्यूट का टाइट शेड्यूल, को-करिकुलर एक्टिविटीज न होना और छुट्टियां न

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet