[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी में गई 9 साल की बच्ची के साथ रेप:अकेली खड़ी देखकर ले गया आरोपी, डॉक्टरों ने मासूम को जयपुर रेफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
करौलीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी में गई 9 साल की बच्ची के साथ रेप:अकेली खड़ी देखकर ले गया आरोपी, डॉक्टरों ने मासूम को जयपुर रेफर किया

शादी में गई 9 साल की बच्ची के साथ रेप:अकेली खड़ी देखकर ले गया आरोपी, डॉक्टरों ने मासूम को जयपुर रेफर किया

हिंडौन (करौली) : मां के साथ शादी में गई 9 साल की मासूम के साथ 33 साल के युवक ने रेप किया। बच्ची को रास्ते में अकेला देखकर युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। बच्ची के नहीं दिखने पर परिवार वालों ने बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान घर से आधा किलोमीटर दूर बच्ची घायल हालत में मिली। उसे मेडिकल के लिए हिंडौन सिटी (करौली) भेजा गया। वहां से इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है।

घरवालों से बिछड़ गई थी बच्ची

श्रीमहावीरजी थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया- घटना 10 फरवरी शाम करीब 7 बजे की है। श्रीमहावीरजी क्षेत्र के एक गांव में बच्ची अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। शाम करीब 7 बजे महिलाएं खाना माटी रस्म निभाने घर से 400 मीटर दूर गांव के खदान मिट्टी के टीले की तरफ गई थीं। इसमें मंगल गीत गाती हुई चल रही परिवार की महिलाओं के साथ बच्ची भी मां के साथ गई हुई थी। इस दौरान सभी महिलाएं पूजन कर माटी लेकर घर लौट आईं। बच्ची अकेली रह गई। बच्ची पास ही स्थित मंदिर के पास खड़ी होकर रोने लगी। इस दौरान बनवारीपुर निवासी रघुवीर जाट (33) उधर से गुजर रहा था। उसने बच्ची को घर पहुंचाने का भरोसा दिया। वहां से करीब 200 मीटर दूर सरसों के खेत में उसे ले गया और रेप किया।

बेटी को खोजते हुए पहुंचे परिजन

परिवार वाले घर पहुंचे तो बच्ची उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। महिलाएं रस्म निभाने जिस रास्ते पर गई थीं, उसी ओर घर वाले गए। थोड़ी दूर आगे चलकर बच्ची घायल अवस्था में मिली। गांव वालों ने मौके से आरोपी रघुवीर जाट को पकड़ लिया और श्रीमहावीरजी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची को श्रीमहावीरजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मेडिकल बोर्ड के अभाव में मासूम को हिंडौन जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

छेड़छाड़ का मामला पहले से है दर्ज

रघुवीर पर पहले से ही 2 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में एक छेड़छाड़ के मामले में उसकी गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी है। दूसरे मामले में पीड़ित पक्ष से राजीनामा हो चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62