[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में 2 मंजिला मकान धराशायी, युवक की मौत:पत्नी जान बचाकर बाहर भागी, पति मलबे में दबा; चौकीदारी करता था दंपती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में 2 मंजिला मकान धराशायी, युवक की मौत:पत्नी जान बचाकर बाहर भागी, पति मलबे में दबा; चौकीदारी करता था दंपती

कोटा में 2 मंजिला मकान धराशायी, युवक की मौत:पत्नी जान बचाकर बाहर भागी, पति मलबे में दबा; चौकीदारी करता था दंपती

कोटा : दो मंजिला मकान गिरने से युवक की मौत हो गई। पति-पत्नी मकान की चौकीदारी करते थे। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे हादसा हुआ। पत्नी तो किसी तरह जान बचाकर बाहर भाग आई। पति मलबे में दब गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से पति को निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला कोटा के अनंतपुरा इलाके का है।

हादसे में मकान पूरी तरह से ढह गया। करीब 10 से 15 लोगों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर युवक को बाहर निकाला था।
हादसे में मकान पूरी तरह से ढह गया। करीब 10 से 15 लोगों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर युवक को बाहर निकाला था।

पीछे के प्लॉट में नींव की खुदाई
कान्हा मैरिज गार्डन के पीछे महेंद्र सिंह का दो मंजिला मकान था। इसमें पहले स्टूडेंट रहते थे। अब यह मकान खाली है। इसकी चौकीदारी के लिए महेंद्र सिंह ने जगदीश (48) और उसकी पत्नी संतोष (45) को रखा था। दोनों पति-पत्नी उसी मकान में रहते थे। पीछे के प्लॉट पर मकान बनाने के लिए नींव खोदी जा रही है। वहां काफी समय से पानी भी भरा हुआ है। आशंका जताई जा रही कि नींव के कारण दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे के समय संतोष सुरक्षित बाहर आ गई। जगदीश अंदर ही रह गया। वह स्लैब के नीचे दब गया।

हादसे की जानकारी पर कलेक्टर सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हादसे की जानकारी पर कलेक्टर सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही निगम की फायर टीम के करीब 30 सदस्य मौके पहुंचे। मलबा हटाने के लिए निगम और यूआईटी से चार जेसीबी व दो हाइड्रा मंगवाया गया। मौके पर डॉग स्क्वाॅयड टीम भी पहुंची। रेस्क्यू के लिए सिविल डिफेंस के 10 से 15 सदस्य मौके पर बुलवाए गए। राहत और बचाव के लिए 2 एंबुलेंस बुलवाई गई। जेसीबी से मलबा हटवाने का काम शुरू करवाया गया। करीब 20 मिनट बाद मकान के कोने में व्यक्ति दबा हुआ नजर आया।

मलबे में दबे व्यक्ति का हाथ नजर आया। रेस्क्यू टीम ने निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया।
मलबे में दबे व्यक्ति का हाथ नजर आया। रेस्क्यू टीम ने निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया।

इलाज के दौरान पति की मौत
जगदीश छत की स्लैब के नीचे दबा हुआ था। उसका हाथ बाहर निकल रहा था। निगम की टीम ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। तब तक व्यक्ति की सांसें चल रही थीं। उसे निकालकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, पुलिस की टीम ने गली के तीनों तरफ बैरिकेट लगाए हैं। कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet