[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क के बीच में लगे पोल हटाने की मांग:ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी, निर्माण कार्य करवाया बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क के बीच में लगे पोल हटाने की मांग:ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी, निर्माण कार्य करवाया बंद

सड़क के बीच में लगे पोल हटाने की मांग:ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी, निर्माण कार्य करवाया बंद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता 

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के बीलवा से नंगली सलेदी सिंह तक चल रहे सड़क का निर्माण कार्य सोमवार को ग्रामीणों ने बंद करवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क के बीच आने वाले बिजली के पोल को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बीलवा से नंगली सलेदी सिंह तक सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सड़क के निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के पोल सड़क चौड़ी होने से सड़क के बीच में ही आ गए। जिसको लेकर ग्रामीणों ने हादसे होने की आशंका को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों को पोल सड़क से हटाकर निर्माण कार्य करवाने की मांग की थी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बिजली पोल सड़क के बीच में आने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
ग्रामीण प्रवीण कुमार ने कहा कि बीलवा से लेकर नंगली सलेदी सिंह तक बनने वाली सड़क में इस प्रकार के 10 पोल लगे हुए हैं, जिसके लिए ठेकेदार व बिजली विभाग को अवगत करवा दिया पर उनकी तरफ से समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पहले हो चुके हैं हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि पोल सड़क पर होने के कारण यहां पहले भी दो हादसे हो चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति के ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से पैर काट दिए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग व बिजली विभाग की ओर से पोल नहीं हटाने को लेकर कई जा रही हठधर्मिता के चलते ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क का निर्माण कार्य बंद करवा दिया तथा पोल सड़क से हटाने के बाद ही निर्माण कार्य करवाने की बात कही।

आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि यदि बीच सड़क से पोल नहीं हटाया गए तो मजबूरन ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर रमेश कुमार, प्रेमानंद, अजीत कुमार, सुरेश कुमार, होशियार सिंह मुकेश कुमार, अशोक कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77