नवलगढ : कॉलेज में बाहरी छात्रों की एंट्री बैन की मांग:मोरारका कॉलेज में स्टूडेंट्स ने दिया ज्ञापन, मांगें नहीं मानने पर दी आंदोलन की चेतावनी
नवलगढ : कॉलेज में बाहरी छात्रों की एंट्री बैन की मांग:मोरारका कॉलेज में स्टूडेंट्स ने दिया ज्ञापन, मांगें नहीं मानने पर दी आंदोलन की चेतावनी
मोरारका राजकीय कॉलेज में गुरुवार को छात्र नेता प्रमोद डूडी के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन देकर बाहरी छात्रों का कॉलेज में प्रवेश रोकने की मांग की है। छात्र नेता प्रमोद डूडी ने बताया कि कॉलेज में पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। कॉलेज में फेल हुए छात्रों की जगह अन्य योग्य विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जाए व बाहरी छात्रों का प्रवेश वर्जित हो। पांच मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिया।
डूडी ने कहा कि अगर कॉलेज प्रशासन ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पिंटू माहिच, जतिन शर्मा, कपिल महरिया, पूर्व छात्रसंघ महासचिव अंकिता डूडी, आशा सोगण, उदित सैन, यश, रिंकू, प्रेरणा, जयश्री शर्मा, मनीषा झाझड़िया, निकिता सैनी, दिव्या सैनी, पीयूष, आशीष व लक्की सैनी आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046622


