पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू की तेजस्वी ग्रीन ऑलंपियाड में अव्वल
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू की तेजस्वी ग्रीन ऑलंपियाड में अव्वल
चूरू : चूरू के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा-7 की छात्रा तेजस्वी शर्मा ने टाटा ऊर्जा अनुसंधान संस्थान की ओर से आयोजित ग्रीन ऑलंपियाड 2023 में संपूर्ण भारत के केंद्रीय विद्यालयों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को नई दिल्ली के भारत पर्यावास केंद्र (आईएचसी) में आयोजित सम्मान समारोह में तेजस्वी को 3000 रुपए के नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष कई ऑलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन का अवसर मिलता है। उन्होंने तेजस्वी की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034634

