भाजपा के गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न
भाजपा के गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान की कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में स्थानीय अंबेडकर भवन परिसर में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवा ने भाजपा पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के द्वारा विगत 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण अंतर्वाह्य सुरक्षा, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुल्य कार्य हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं अपनी सरकारों के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाना है।
इसी को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर गांव चलो अभियान का आयोजन किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव एवं नगरीय बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ता लगाए जाएंगे, जो झुंझुनूं जिले के 1000 से अधिक गांवों एवं नगरों के बूथ स्तर तक जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देनी है।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, अभियान प्रभारी योगेंद्र मिश्रा, राजेश दहिया, अभियान सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से किया गया जबकि समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया।
इस मौके पर लोकसभा विस्तारक अंकुर महेश्वरी जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, सुशीला सीगड़ा, रामनिरंजन पुरोहित, शेर सिंह निरवान, जिला मंत्री सुनीता स्वामी, मंजू सैनी महेंद्र चंदवा, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह मार्ट महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज शिवन अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष घरेलू पहाड़ियां पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह संदीप शर्मा मंडावा, इंद्राज सैनी मीडिया जिला संयोजक संतोष कुमार शर्मा मुकेश शर्मा बुढ़ाना ममता शर्मा सावित्री सैनी, मंजू सैनी, गायत्री पुजारी, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, मनोज कुंडलवाल, रवि लांबा, ललित जोशी, विकास पुरोहित, रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, लीलाधर पुरोहित, गणेश सोनी, कपिल सोनी, कैलाश कुमावत, योगेंद्र कुमावत, सुभाष सैनी, सौरभ सोनी, मनोज प्रजापत, पार्षद बुधराम सैनी, विजय कुमार सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, श्रवण कुमार सैनी, समेर कड़वासरा, देवीका सेन, खलील सिलावट, नरेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह बगड़, महेश जीनगर, संपत सिंह तंवर, विनोद चांवरिया, विजय चावला, हरीश कुमार गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।