[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं शहीद दिवस पर गांधी जी को किया नमन : कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ जिला स्तरीय आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं शहीद दिवस पर गांधी जी को किया नमन : कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ जिला स्तरीय आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला प्रशासन एवम् राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनूं के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने किया गया, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के संगीत शिक्षक आनंदीलाल द्वारा दी गई तथा रामधुन का वाचन किया गया ।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदन दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा, उपवन संरक्षक बी. एल. नेहरा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया सिंह, उपनिदेशक महिला अधिकारी विभाग विप्लव न्यौला, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नलअनिल पूनिया, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझरिया, सी ओ गाइड सुभिता महला, सी. ओ. स्काउट महेश कालावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजकुमार डांगी, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ढाका, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद आबूसरीया, जिला परिषद एक्सईएन बाबल,कलेक्ट्रेट के राकेश पूनिया, रामसिंह पूनिया, सुरेंद्र फौजी, विपिन चौधरी, कर्मवीर खीचड़, सुनील कुमार, मनोज, लेखाधिकारी राहुल जांगिड़, सहायक सूचना अधिकारी विकास चाहर, ज्योति विद्यापीठ बगड़ के चिरंजीलाल सैनी, स्काउट सचिव बंसीलाल, ताराचंद यादव, रौनक रेवा,रामदेव सिंह गढ़वाल, विजय गर्वा, सौरभ केडिया, अमर चंद, दिनेश कुमार, मोहम्मद जाबिर, अंजू सैनी, संजू कुमावत सहित सैकड़ो की संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, स्टार अकैडमी स्कूल झुंझुनूं, राजस्थानी इंग्लिश एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय झुंझुनूं, श्री रानी सती बालिका विद्यालय झुंझुनूं, ज्योति विद्यापीठ बगड़ के छात्र छात्राएं एवं स्काउट गाइड, रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।

Related Articles