डाइट झुंझुनूं में आईसीटी लेब प्रशिक्षण का आयोजन
डाइट झुंझुनूं में आईसीटी लेब प्रशिक्षण का आयोजन
झुंझुनूं : डाइट में RSCERT उदयपुर के निर्देशानुसार 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक डाइट के ईटी प्रभाग द्वारा आईसीटी लैब शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम दिवस डाइट प्राचार्य अम्मीलाल मूण्ड और ईटी प्रभागाध्यक्ष डॉ. राजबाला ढाका ने संभागियों की उपस्थिति में माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रार्थना सभा एवं ईश वन्दना कर प्रभु को याद किया।
दक्ष प्रशिक्षक राजेश झाझड़िया अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुर एवं चन्द्रभान अध्यापक महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बीबासर द्वारा सत्रों का संचालन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शिक्षा में डिजिटलीकरण का महत्व, शिक्षा में डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए नवाचार, दीक्षा, स्वयंप्रभा, पीएमश्री, मिशन बुनियाद, ई- विद्या, आरकेएसएमबीके, मिशन स्टार्ट, असेसमेंट पोर्टल के बारे में बताया गया।
ईटी प्रभारी सरिता नूनियां और व्याख्याता विनीता की उपस्तिथी में सभी शैक्षिक पोर्टल्स का अभ्यास कराया गया और संभागियों द्वारा पीपीटी प्रस्तुतिकरण किया गया । अन्तिम दिवस में प्रशिक्षण का समापन डाइट प्राचार्य अम्मीलाल मूण्ड के उद्बोधन द्वारा किया गया, प्राचार्य द्वारा आईसीटी लैब शिक्षकों और बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों को कम्प्यूटर लेब के प्रभावी संचालन और आने वाली समस्याओं के निराकरण के टिप्स बताएं |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039127


