[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवेक चिंतन प्रतियोगिता का आयोजन:खेतडी के रामकृष्ण मिशन में हुई शुरुआत, तीन दिन में सात सौ प्रतिभागी लेंगे भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विवेक चिंतन प्रतियोगिता का आयोजन:खेतडी के रामकृष्ण मिशन में हुई शुरुआत, तीन दिन में सात सौ प्रतिभागी लेंगे भाग

विवेक चिंतन प्रतियोगिता का आयोजन:खेतडी के रामकृष्ण मिशन में हुई शुरुआत, तीन दिन में सात सौ प्रतिभागी लेंगे भाग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान

खेतडी : खेतडी कस्बे के रामकृष्ण मिशन अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय विवेकानन्द साहित्यिक प्रतियोगिता विवेक चिंतन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, विशिष्ट अतिथि लीलाधर सैनी थे, जबकि अध्यक्षता मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानन्द महाराज ने की। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने कहा कि बच्चों में महान् गुण और महापुरुषों के विचारों से उनके जीवन में अच्छे चरित्र का गठन होता है। शिक्षित राष्ट्र व बच्चों की नींव मजबूत करने में एक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानन्द ने बताया कि रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के अनुरूप समाज हित में होने वाले कार्यों को बढ़ावा दे रहा है। रामकृष्ण मिशन की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क स्कूल, कंप्यूटर संस्थान, ग्रहणी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटरों का संचालन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के बच्चों व महिलाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल रही है। मिशन परिसर में आयोजित विवेक चिंतन प्रतियोगिता में तीन दिन में सात सौ प्रतिभागी भाग लेगें।

प्रतियोगिता में भाषण, कविता पाठ, साहित्य विधा की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षाविद् रुपेन्द्र सिंह शेखावत, निर्भयराम शास्त्री और चंदा कुमावत ने निभाई।इस मौके पर स्वामी योगयुक्तानन्द, स्वामी मुरारीशानन्द, स्वामी मात्ररूपानन्द, स्वामी प्रशान्तानन्द, स्वामी हरिहरानन्द, निरंजन महाराज, रमाकांत वर्मा, शिवराम सैनी, चन्द्रमोहन, सुनिल कुमार, जतिन, शंकर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles