[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Republic Day: मुख्यमंत्री ने किया बड़ी चौपड़ और ओटीएस पर ध्वजारोहण, नागरिकों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

Republic Day: मुख्यमंत्री ने किया बड़ी चौपड़ और ओटीएस पर ध्वजारोहण, नागरिकों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Jaipur: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल (ओटीएस) और बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण कर प्रदेश के नागरिकों को बधाई प्रेषित की।

Republic Day: मुख्यमंत्री ने सवेरे 7.30 बजे ओटीएस में ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद बड़ी चौपड़ पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा, हवा महल विधायक बालमुकुंदाचार्य, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, महापौर सौम्या शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य मानते हुए प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक से देश में अपना योगदान देने का आह्वान किया है, हमें उसी भावना से कार्य करते हुए अपना कर्तव्य निभाना है।

राज्यपाल ने राजभवन में ध्वजारोहण किया 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। राज्यपाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।  उन्होंने राजभवन राजकीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को भारतीय संविधान की प्रति भी भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम SMS स्टेडियम में होगा, जहां राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। इस दौरान बेहतरीन सेवाएं देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक कलाकार और छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने फहराया तिरंगा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को 75वें गणतन्त्र  दिवस के अवसर पर अपने निवास और राजस्थान विधानसभा में झण्डारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। समारोह में विधायकगण एवं पूर्व विधायकगण सहित प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विधानसभा के अधिकारीगण व कर्मचारीगण भी शामिल हुए।

23  जिलों में मंत्री करेंगे ध्वाजारोहण

गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जिलों में मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। शेष रहे संभाग में संभागीय आयुक्त ध्वजारोहण करेंगे। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर्स ध्वजारोहण करेंगे। दीया कुमारी- दूदू, प्रेमचंद बैरवा- झुंझुनू में ध्वजारोहण करेंगे। किरोडीलाल मीना- दौसा, गजेन्द्र सिंह- जोधपुर, राज्यवर्धन सिंह- सवाई माधोपुर, मदन दिलावर- कोटा, कन्हैयालाल- टोंक, सुरेश सिंह रावत- अजमेर, अविनाश गहलोत- ब्यावर, सुमित गोदारा- बीकानेर, जोराराम कुमावत- पाली, बाबूलाल खराडी- उदयपुर, हेमंत मीना- प्रतापगढ़, संजय शर्मा- अलवर, गौतम कुमार- चित्तौड़गढ़, झाबरसिंह खर्रा- सीकर, हीरालाल नागर- बूंदी, ओटाराम देवासी- सिरोही, मंजू बाघमार-नागौर, विजय सिंह- भीलवाड़ा, केके विश्नोई- बाड़मेर, जवाहर सिंह बेढम – भरतपुर जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62