[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल में फिर शुरू हो सकता है उठापटक का दौर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्य

जयपुर : Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल में फिर शुरू हो सकता है उठापटक का दौर

क्रूड की कीमतों की पिछले एक सप्ताह से तुलना करें तो यह 89.59 डालर प्रति बैरल से 97.22 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण एक बार फिर दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से पेट्रोल-डीजल के दामों में उठापटक का सिलसिला शुरू हो सकता है।

जयपुर : Petrol Diesel Prices Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहा है। इस कारण कंपनियों पर लागत को कम करने का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। क्रूड की कीमतों की पिछले एक सप्ताह से तुलना करें तो यह 89.59 डालर प्रति बैरल से 97.22 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण एक बार फिर दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से पेट्रोल-डीजल के दामों में उठापटक का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि ऑयल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

पिछले साल सितंबर में 8.15 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल

पिछले साल नवंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुना व के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईए वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इतने दिना में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि इस बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने शुल्क में कुछ कटौती की थी। हालांकि बीते साल सात नवंबर से इसके दाम स्थिर हैं।

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77