[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में प्रशासनिक ओर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने किया उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, संस्था पर प्रसव कम होने पर जताई नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में प्रशासनिक ओर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने किया उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, संस्था पर प्रसव कम होने पर जताई नाराजगी

खेतड़ी में प्रशासनिक ओर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने किया उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, संस्था पर प्रसव कम होने पर जताई नाराजगी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार सोनगरा

खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल का बुधवार को प्रशासनिक और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था पर प्रसव केस कम होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

एसडीएम जय सिंह चौधरी व बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव दोपहर करीब 2 बजे उप जिला अस्पताल परिसर में पहुंचे। जहां अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एसडीएम जय सिंह चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह सरकारी संस्थाओं के निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाओं के लेकर निर्देश दिए गए थे, जिसकी शुरुआत में सबसे पहले खेतड़ी के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पर सामने आया कि उप जिला अस्पताल होने के बावजूद भी यहां सबसे कम डिलीवरी हो रही है, जिसको लेकर अस्पताल प्रभारी से संस्थागत डिलीवरी में हो रही कमियों को लेकर जानकारी जुटाई।

इस दौरान लेबर रूम में व्यवस्था भी सही नहीं पाई गई। जिस पर अस्पताल के पीएमओ को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप जिला अस्पताल होने के बावजूद भी डिलीवरी की संख्या कम होने लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे में अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को बेहतर चिकित्सा लाभ देकर संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके बाद उन्होंने वार्ड, दवा वितरण केंद्र, ऑक्सीजन प्लांट, जांच लैब, ब्लड सेंटर, एम्बुलेंस सहित आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई जगहों पर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं पाई गई। जिस पर सफाई ठेका कंपनी को अस्पताल में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोबारा से अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कोई भी कमियां पाई गई तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा, डॉ. महेंद्र सैनी, नर्सिंग ऑफिसर विजयपाल सैनी, बाबूलाल, संदीप कुमार, कृष्ण सैनी, अनिल कुमार, अशोक कुमार, अनीता कटेवा, मंजू धायल, अजय सुरोलिया, प्रदीप जांगिड़ सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62