[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक ने चाकू से खुद की गर्दन काटी मौत:घर पर कोई नही था, घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा था शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक ने चाकू से खुद की गर्दन काटी मौत:घर पर कोई नही था, घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा था शव

युवक ने चाकू से खुद की गर्दन काटी मौत:घर पर कोई नही था, घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा था शव

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक युवक ने अपने घर में चाकू से खुद की गर्दन काट ली, जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। पति पत्नि के बीच झगडे़ की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। मामला झुंझुनूं शहर के बाकरा रोड़ स्थित इस्लाम नगर, पंवार स्कूल के पास का है। घटना के दौरान युवक घर पर अकेला ही था।

पत्नि अपने बच्चो के साथ मायके गई हुई थी। इस संबंध में अभी तक किसी ने भी पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शाम 6ः30 बजे के करीब बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। मृतक इमरान घर के आंगन में पड़ा हुआ था। खुन बह रहा था। घर के पास से निकलने वाले एक युवक ने उसको पड़ा हुआ देख अन्य लोग को जानकारी दी। उसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो में युवक को बीडीके अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल राममनोहर ठोलिया ने बताया कि बाकरा रोड़ एक युवक के द्वारा खुद की गर्दन पर चाकू से वार करने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मामले की जांच कर रहे है। अभी तक परिजनों की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। बॉडी को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

सब्जी का ठेला लगाता था

मृतक इमरान खानजादा पुत्र सलीम खानजादा मंगलवार को अपने ससुराल से लोटा था। मृतक सब्जी का ठेला लगाकर मजदूरी करता था। करीब पाच साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे है। बीवी बच्चां के साथ परिवार से अलग रह रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77