[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूल्हे की गाड़ी ने 4 लोगों को मारी टक्कर:नारनौल में बाइक सवार की मौत; 3 घायल, दूल्हा-दुल्हन उतरकर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहरियाणा

दूल्हे की गाड़ी ने 4 लोगों को मारी टक्कर:नारनौल में बाइक सवार की मौत; 3 घायल, दूल्हा-दुल्हन उतरकर भागे

दूल्हे की गाड़ी ने 4 लोगों को मारी टक्कर:नारनौल में बाइक सवार की मौत; 3 घायल, दूल्हा-दुल्हन उतरकर भागे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला/नारनौल : हरियाणा के नारनौल में एक दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी ने एक बाइक सवार व्यक्ति समेत पास में खड़े तीन अन्य व्यक्तियों को भी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को छोटी-मोटी चोटें लगी। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के शिमला गांव निवासी दूल्हा-दुल्हन फेर पाटा के लिए गए थे। वापस आते समय उनकी कार के ड्राइवर ने सिंघाना रोड पर बने पेट्रोल पंप के सामने बाइक के साथ खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने एक अन्य बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिसको घसीटता हुआ वह कई दूर तक ले गया तथा एक इको गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार झुंझुनू जिले के नंगली गांव निवासी अनिल कुमार की मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। जबकि हादसा करने वाली गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद कार में सवार चालक और दूल्हा-दुल्हन उतरकर भाग गए।

हादसे के बाद लगा जाम, लोग हुए परेशान

शहर के मुख्य मार्ग सिंघाना रोड पर हुए हादसे के कारण कई देर तक जाम भी लगा रहा। जिस समय हादसा हुआ उस समय स्कूलों के बच्चों की छुट्टी हुई थी। जिसके कारण स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77