[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं….रथयात्रा निकाली गई। दीपावली सी रौनक नजर आई, दीप जलाए गए, आतिशबाजी की गई।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं….रथयात्रा निकाली गई। दीपावली सी रौनक नजर आई, दीप जलाए गए, आतिशबाजी की गई।

भगवान राम के स्वागत में सजी ताम्र नगरी:श्रीराम मय हुई ताम्र नगरी “आनंदोत्सव” से पूरा शहर अयोध्यामयी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार सोनगरा

खेतड़ी नगर : अयोध्या में रामलला के आगमन के तहत ताम्र नगरी में आयोजन हो रहे हैं। शहर भर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। घर, मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई है। बाजारों में भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गत दिनों का आयोजन हो रहे हैं और आज सोमवार को आयोजनों की धूम रही। कहीं सुंदरकांड पाठ किए गए। पूजा-पाठ, धर्मध्यान का दौर चला। रथयात्रा निकाली गई। दीपावली सी रौनक नजर आई। दीप जलाए गए, आतिशबाजी की गई। कई जगहों पर विशेष आयोजन हुए। शहर श्री राम के जयकारों से गूंजायमान होता रहा। श्री सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में भगवान राम मंदिर प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिर समिति की ओर से रथयात्रा का आयोजन किया गया।

रथयात्रा का आयोजन केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता, रीना गुप्ता व विपिन शर्मा ने पुजा अर्चना कर किया। इस भव्य कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक पारीक, राजेश ढाडेल, विमल कुमार शर्मा, रमेश पांडे, मुकेश मीणा, प्रकाश तिवाड़ी, जमन लाल जांगिड़, धर्मपाल कुमावत, राजकुमार टेलर, जसवंत सिह और समस्त श्री सनातन धर्म समिति के सदस्य थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे रामभक्त जय श्री राम का उदघोष करते हुए साथ चल रहे थे।

इस रथ यात्रा में राम के रोल में संजय जिंदल, हनुमान के रोल में सचिन, सीता के रोल में राजेश नरवाल, लक्ष्मण के रोल में हरीश शर्मा, नायक सौरभ चतुर्वेदी, सुमन तिवारी, देवेंद्र बत्रा, मनोज यादव, पंकज, राधा कृष्ण थे और मेकप एन.के.कोशिक ने किया।

यह रथ यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से होते हुये न्यू मार्केट, पुराना पुलिस थाना, जमा मस्जिद, राजस्थान स्कूल, सुभाष मार्केट, जगदम्बा मार्केट, डबल स्टोरी, एसबीआई बैंक, सब्जी मार्केट होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर में जाकर संपन्न हुई।

इस मौके पर पोष बड़े का भी आयोजन किया गया जिसका राम भक्तो ने खूब लुफ्त उठाया।  जितेन्द्र सोनी व  मुकेश अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा का आयोजन श्रीराम के जयकारों के साथ किया गया। सोमवार को श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में महापर्व का माहौल नजर आ रहा था। श्री सनातन धर्म मंदिर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर रविन्द्र फौजी, हरिराम सरपंच प्रतिनिधि, जितेन्द्र भारद्वाज, मनोज वर्मा, विजय प्रकाश गुप्ता, मातादीन शर्मा, महिपाल दौराता, घनश्याम सैन, समाज सेवी बबलू अवाना, राजेश दोचानिया, समाज सेवी नासिर हुसैन, देवकी नन्दन सोनी, धुकल कुमावत, भवानी शंकर, जुगल सैनी, बाबूलाल अग्रवाल, सतीश, लक्ष्मी सैन, मनोज अग्रवाल, उतम सोलंकी, नन्दकिशोर, राजेन्द्र शर्मा, राम किशोर शर्मा, नितिन जिंदल, संजय केडिया, नरेश मीणा, अभिषेक जांगिड़, विजय, संदीप सेन, मनोज सोलंकी, नवीन अग्रवाल, अरविंद सैन, राजेश, श्याम सिंह चौहान, रणवीर, दीपक मोदी, नवीन, राजीव गौड, सुभाष टेलर, सीताराम, रोहिताश सैनी, मनीष शर्मा, आलोक जेदिया, विक्की, पूनम जाट, विजय लक्ष्मी, सुशीला कंवर, पं.सुमन तिवाड़ी सहित अनेक लोग राम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet