जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन
जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन
चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने रविवार को सर्किट हाउस में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव गिनड़ी ताल के रहने वाले श्रवण सेन द्वारा बनाए गए अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की थीम आधारित गाने के पोस्टर का विमोचन कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर गायक श्रवण ने बताया कि वह जिला मुख्यालय पर ही स्वयं का एक पार्लर चलाते हैं तथा राजनैतिक एवं धार्मिक प्रकृति के गीत लिखते व गाते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को रामजन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समाज में भक्तिमय माहौल को देखते हुए ‘अयोध्या में आए श्रीराम‘ नाम से बधाई गीत बनाया है। जिला कलक्टर द्वारा पोस्टर विमोचन के बाद गीत को रिलीज किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034614

