पचेरी कलां में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील
पचेरी कलां में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील
पचेरी कलां : पंचायती राज आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पचेरी कलां थाना पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आमजन से संवाद कर बिना किसी भय या प्रलोभन के मतदान करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और बुहाना वृत्ताधिकारी मंजु चौहान के पर्यवेक्षण में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में थाना पुलिस, त्वरित कार्रवाई दल और झुंझुनूं रिजर्व पुलिस लाइन का जाप्ता पुलिस वाहनों के साथ शामिल रहा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से आगामी ग्राम पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458835


