आईजीएनपी सहायक अभियंता पर हमला, कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू:आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग
आईजीएनपी सहायक अभियंता पर हमला, कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू:आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : चूरू के तारानगर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के सहायक अभियंता छोटूराम पर हुए हमले के विरोध में कर्मचारियों ने रविवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। यह धरना अधिशाषी अभियंता कार्यालय के सामने दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की मांग की है। धरने के दौरान ‘कर्मचारी एकता जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर आईजीएनपी के अधिकारी, कर्मचारी और आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी काम कर रहे अभियंता पर हमला गलत है और इससे पूरे विभाग में नाराजगी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2458838


