[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैरामेडिकल प्रीमियर लीग का फाइनल आज, विजडम सिटी मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पैरामेडिकल प्रीमियर लीग का फाइनल आज, विजडम सिटी मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला

10 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले, सोमवार को समापन समारोह में होगा पुरस्कार वितरण

झुंझुनूं : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के पैरामेडिकल कर्मियों की ओर से झुंझुनूं में आयोजित स्टेट पैरामेडिकल प्रीमियर लीग का सातवां सत्र अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को विजडम सिटी क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।

प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। प्रतियोगिता को लेकर पैरामेडिकल कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अतिथियों ने किया पोस्टर विमोचन

रविवार को फाइनल मुकाबले से पहले कैलाश केसरी अस्पताल, झुंझुनूं के डॉ. कमलचंद सैनी और विद्युत विभाग के वरिष्ठ लेखा अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का संयुक्त रूप से विमोचन किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबले में उतरने के लिए प्रेरित किया।

प्रायोजकों का रहा सहयोग

आयोजन समिति के संयोजक एवं सहायक रेडियोग्राफर कार्तिक सैनी ने आयोजन में सहयोग के लिए साइंस स्क्वायर आईआईटी/नीट, चिड़ावा, मानवी ग्रीन एनर्जी, झुंझुनूं-जयपुर और टीम गुलजार फौजी, नूंआ का आभार जताया।

सोमवार को इन्हीं प्रमुख प्रायोजकों के आतिथ्य में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता से जिले के पैरामेडिकल कर्मियों में खेल के प्रति उत्साह और आपसी सहभागिता बढ़ी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin