गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नया इंटरव्यू:बोला- राजस्थान का गोगामेड़ी प्रॉपर्टी विवाद में मारा, हनी सिंह से फिरौती मांगी; सलमान खान को नहीं छोड़ेंगे
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नया इंटरव्यू:बोला- राजस्थान का गोगामेड़ी प्रॉपर्टी विवाद में मारा, हनी सिंह से फिरौती मांगी; सलमान खान को नहीं छोड़ेंगे

जालंधर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि वह आतंकी नहीं हैं, न ही उनका देश विरोधी किसी व्यक्ति से कोई संबंध है।
गोल्डी ने कहा राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को प्रॉपर्टी विवाद की वजह से मारा गया। कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की हत्या उसकी गैंग ने करवाई।
कनाडा में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर उन्होंने ही फायरिंग कराई थी। रैपर हनी सिंह को पैसों के लिए ही उसने कॉल किया था। उससे हमारी कोई रंजिश नहीं है।
गोल्डी ने कहा कि अब आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला उनके निशाने पर है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे। हमारे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है।
उसे 18 दिन पहले भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था। गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा कर सोशल मीडिया पर उसकी जिम्मेदारी ली थी।
गोल्डी बराड़ के खिलाफ 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी है लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। कुछ समय पहले उसकी लोकेशन अमेरिका के कैलिफोर्निया में बताई गई थी।
10 पॉइंट में पढ़िए इंटरव्यू की अहम बातें….
1. गैंग का आतंकी संगठन के साथ लिंक नहीं
गोल्डी बराड़ ने कहा- उनकी गैंग का किसी भी आतंकी संगठन के साथ लिंक नहीं है। उसकी गैंग हमेशा आतंकी संगठनों के खिलाफ थी और रहेगी। देश विरोधी गतिविधियों में उनका गैंग का कोई भी मेंबर शामिल नहीं है। गोल्डी ने अपने एंटी बंबीहा गैंग से जुड़े लोगों को धमकी देते हुए कहा- ये कोई गैंगस्टर नहीं, बल्कि नशेड़ी हैं।
कुछ को हमारी गैंग खत्म कर चुकी है और जो बचे हैं उनकी जल्द बारी आ जाएगी। हम सरकार के आगे सरेंडर नहीं करेंगे। हमारी लड़ाई हमारे भाइयों के लिए हमेशा जारी रहेगी। हम भगवान के आगे सरेंडर कर चुके हैं।

2. गोगामेड़ी अहंकारी था, इसलिए हमने मरवा दिया गोल्डी ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हमने ही करवाई है। उसमें अहंकार ज्यादा था, इसलिए मरवा दिया। हमारा गोगामेड़ी से किसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गोगामेड़ी ने हमारी गैंग के साथ काफी विवाद किया था। इसे लेकर उसे समझाया भी गया था कि ऐसा न करे, बुरा हो सकता है। मगर वह नहीं रुका। जिसके बाद रोहित गोदारा और उनकी गैंग ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
वारदात की सारी देखरेख रोहित गोदारा द्वारा की गई थी। गोगामेड़ी कोई नेता नहीं थी, वह सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटता था। अब करणी सेना नहीं रह गई, जिसका सेनापति मर गया हो वो कहां की सेना होगी। ऑटोमैटिक हथियारों के जमाने में तलवारें लेकर घूम रहे हैं। गोगामेड़ी जैसे लोग सिर्फ गरीबों की संपत्ति पर कब्जा कर सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।
रोहित गोदारा गैंग के मेंबर वीरेंद्र चारण के विदेश भागने पर गोल्डी ने कहा- अपनी जान हर कोई बचाता है। विदेश जाना कौन सी बड़ी बात है। गोगामेड़ी की हत्या के लिए हमने किसी को हायर नहीं किया था। जिन्होंने माना वह हमारे भाई हैं। पैसे देकर उसकी हत्या नहीं करवाई।

3. सुक्खा दुन्नेके को भी हमने मरवाया
भारत द्वारा आतंकी घोषित किए गए सुक्खा दुन्नेके की हत्या भी हमारी गैंग ने की है। इसे लेकर हमारी गैंग ने ही पोस्ट शेयर की थी। सुक्खा हमारे कई भाइयों की हत्या में शामिल था। उसने हमारे कई लड़कों को मरवाया। साथ ही साथ वह ड्रग्स का बड़े स्तर पर व्यापार करता था। उसका ड्रग्स का काम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कनाडा में भी था। जिससे यूथ को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
सुक्खा मेरे भाई गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में शामिल था। फोन पर बात कर सारी वारदात को वही हैंडल कर रहा था। जिसके चलते उसके साथ निजी रंजिश चल रही थी।

4. अर्श डल्ला नशेड़ी है, उसे भी मारेंगे
खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला भी उनके निशाने पर है। वह कोई गुंडा नहीं, बल्कि नशेड़ी है। डल्ला कोई गैंगस्टर नहीं है। वह सिर्फ शरीफ लोगों को डरा-धमका कर पैसे ऐंठता है। उन्हें और कोई काम नहीं। वह सिर्फ अपने लिए लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहे हैं और कुछ नहीं। अर्श डल्ला को भी जल्द मारेंगे। वह हमारी रडार पर है। जल्द उसका टाइम भी आ जाएगा।
5. सलमान खान को छोड़ेंगे नहीं, वह अहंकारी है
हम सलमान खान को जरूर मारेंगे। वह लॉरेंस भाई का दुश्मन है। जो बंदा लॉरेंस का दुश्मन है, वह हमारा भी दुश्मन होगा। सलमान खान एक अहंकारी बंदा है। उसे छोड़ेंगे नहीं। बॉलीवुड में सलमान खान ने कई नए कलाकारों को चलने तक नहीं दिया। सलमान खान अपने आप को बदमाश समझता है। उसे हम दिखाएंगे कि बदमाश कौन होते हैं। हमारी सलमान के साथ सिर्फ जानवर मारने को लेकर ही रंजिश है। हम कोशिश कर रहे हैं, जल्द इसका प्रमाण मिलेगा।
6. गिप्पी के घर पर हमने करवाई थी फायरिंग
कनाडा में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमने फायरिंग करवाई थी। गिप्पी सलमान खाने के आगे पीछे ज्यादा घूमता था। इसलिए भी हमें इसके बारे में भी सोचना पड़ा। सिद्धू मूसेवाला के साथ भी वह ज्यादा प्यार दिखा रहा था। हर जगह पर वह हमारे एंटी गैंग्स के साथ ज्यादा घुल मिल रहा था। पब्लिसिटी लेने के लिए ज्यादा उछल रहा था, इसलिए उसे औकात दिखाने के लिए ऐसा किया था। बस उसे फायरिंग करवा कर वॉर्निंग दी थी और कुछ नहीं।

7. हनी सिंह से रंजिश नहीं, एक्सटॉर्शन-मनी के लिए फोन किया
रैपर हनी सिंह के साथ हमारी कोई रंजिश नहीं थी, ना ही है। हमे सिर्फ पैसे की जरूरत थी, इसलिए हनी सिंह को कॉल किया था। वो कॉल मैंने खुद की थी। गैंग चलाने के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है। इसलिए पैसों के लिए ही उसे कॉल किया था। उससे कोई रंजिश नहीं है हमारी।

8. हथियारों की कोई कमी नहीं, जो चाहिए मिलता है
हमारी गैंग में 5 हजार से ज्यादा भाई हैं। सभी को कुछ ना कुछ चाहिए तो है। इतना बड़ा गैंग चलाने के लिए हथियारों की जरूरत तो पड़ती ही है। हथियारों की कोई दिक्कत नहीं है। जो चाहिए आराम से मिल जाता है। पूरी दुनिया में कोई ऐसा हथियार नहीं है जो हमारी पहुंच से बाहर है।
9. अगले टारगेट के बारे में जल्द पता चलेगा
हमारा अगला टारगेट जल्द आप सब को पता चल जाएगा कि हमारे लोग पीछे लगे हुए हैं। गोल्डी से जब पूछा गया कि कौन है अगला टारगेट तो बोला- हम मेहनत कर रहे हैं, आपको इसका प्रमाण जल्द मिल जाएगा।
10. D कंपनी के साथ कोई लिंक नहीं, दाऊद भारत का गद्दार
हमारी गैंग के किसी भी मेंबर का डी-कंपनी के साथ कोई लिंक नहीं है। ना ही हमारा कोई साथी डी-कंपनी के साथ जुड़ा है। दाऊद आतंकी है। ऐसे गद्दारों के साथ हमारा कोई लिंक नहीं है। वह गद्दार अपनी मिट्टी का नहीं हुआ तो हमारा कैसे होगा। इसलिए हमारी गैंग देश के गद्दारों से लिंक नहीं रखती। उसको मारने में चाहे हमारा नाम आ जाए, मगर उसके साथ दोस्ती का नाम कभी नहीं आएगा।