[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:थाना क्षेत्र के टॉप-10 बदमाशों में थे शामिल, दबिश देकर घर से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:थाना क्षेत्र के टॉप-10 बदमाशों में थे शामिल, दबिश देकर घर से पकड़ा

चोरी और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:थाना क्षेत्र के टॉप-10 बदमाशों में थे शामिल, दबिश देकर घर से पकड़ा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार

बबाई-खेतड़ी : बबाई पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए चोरी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल है।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत टॉप 10 और आदतन अपराधियों के धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में दो बदमाश आए हुए हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

आरोपियों की सूचना पर एसपी बेनीवाल ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने बबाई, हरड़िया, सेफरागुवार, दलेलपुरा, माधोगढ़, रसूलपुर, कालोटा मंडाना में अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर आए हुए हैं। पुलिस ने मंडाना में दबिश देकर विजय कुमार पुत्र करण सिंह जाट और ढाणी सिरवाला तन बबाई निवासी अनिल पुत्र छोटू राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजय के खिलाफ चोरी मारपीट, लूट के करीब 10 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62