[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकसभा चुनाव में विधायकों को टिकट दे सकती है कांग्रेस, राजस्थान प्रभारी रंधावा ने दिए इसके संकेत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोकसभा चुनाव में विधायकों को टिकट दे सकती है कांग्रेस, राजस्थान प्रभारी रंधावा ने दिए इसके संकेत

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने धीरे-धीरे तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, बुधवार को जयपुर कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी हुई। ऐसे में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात के संकेत दिए।

जयपुर : लोकसभा चुनावों में टिकटों को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को बड़े संकेत दिए। विधायकों को टिकट देने के सवाल पर रंधावा ने कहा, अगर वो (बीजेपी वाले) सांसद को लाकर विधानसभा में हरवा सकते हैं तो कांग्रेस के पास जीते हुए विधायक हैं, जो जीत सकते हैं। हम उन विधायकों को क्यों नहीं उतार सकते।

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भी बीजेपी की तर्ज पर बड़े और नए प्रयोगों के संकेत दे रही है। इसमें कांग्रेस अपने विधायकों को लोकसभा चुनावों में उतारने पर विचार कर रही है। विधायकों को टिकट देने के सवाल पर रंधावा ने कहा, अगर बीजेपी वाले सांसद को लाकर विधानसभा में हरवा सकते हैं। तो कांग्रेस के पास जीते हुए विधायक हैं, जो जीत सकते हैं। हम उन विधायकों को क्यों नहीं उतार सकते। कैंडिडेट्स में विनेबिलिटी और कांग्रेस का डीएनए देखा जाएगा। रंधावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

टीटी की तुलना अग्निवीर से कर दी
कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने अग्निवीर से कर दी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की तुलना और कहा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी बिना बंदूक और पेंशन के ही हारकर वापस आ गए। लड़ाई में जाने का मौका मिला तो बुरी तरह हार कर वापस आ गए। रंधावा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस युवाओं को आगे लाएगी। उन्होंने कहा कि युवा नेता ही पार्टी का भविष्य हैं। कांग्रेस पार्टी युवाओं को मौका देती है और कांग्रेस में सबको बोलने का अधिकार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89