अक्षत व पत्रक देकर 22 को दीपोत्सव मनाने का किया आह्वान
अक्षत व पत्रक देकर 22 को दीपोत्सव मनाने का किया आह्वान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अक्षत पत्रक बांट कर आम जन को न्योता देने का अभियान चल रहा है जिसके तहत अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए अपने अपने घरों में स्थित देवालयों व सार्वजनिक स्थानों पर बने मंदिरों को सजाने संवारने का अभियान भी चल रहा है। ग्राम दलोता में समाजसेवी युवा नेता अनिल शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार 16 जनवरी को दलोता, मुकंदपुरा, ठाठवाड़ी व ढोसी में आम जन को अक्षत व पत्रक बांट कर डोर टू डोर संपर्क कर निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर पूरणमल शर्मा, सुंदरलाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, सुरता राम, सोमवीर, जगमाल सिंह, बिजेंद्र, मनीराम, ओम प्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार आदि लोगों ने घर घर जाकर न्योता दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2112815


