[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई:7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 3 लोगों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई:7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 3 लोगों को किया गिरफ्तार

नीमकाथाना में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई:7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 3 लोगों को किया गिरफ्तार

नीमकाथाना : नीमकाथाना अवैध खनन की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद नीमकाथाना जिला प्रशासन पूरे तरीके से अलर्ट मोड में है। जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग नीमकाथाना जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज कर रही है।

सोमवार शाम को अवैध खनन के खिलाफ राजस्व विभाग, खान विभाग पुलिस वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया वहीं अवैध खनन करते हुए मौके से चार ट्रैक्टर ट्राली अवैध पत्थर के साथ जब्त किया गया है। मामले में दो एफआईआर अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ दर्ज करवाई गई।

खान विभाग के सहायक अभियंता अमीचंद दुहारिया ने बताया कि अवैध खनन को लेकर चला की ढाणी में खान राजस्व पुलिस,वन विभाग और परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके से चार ट्रैक्टर ट्राली को अवैध चेजा पत्थर के साथ जब्त किया। इसके साथ ही तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, सहायक खनिज अभियंता सतर्कता प्रमोद बलवंदा, सहायक खनिज अभियंता अमीचंद दुहारिया, पाटन तहसीलदार मुनेश कुमार, नीमकाथाना नीमकाथाना नायब तहसीलदार वीपी सिंह, परिवहन विभाग के उप निरीक्षक रोबिन सिंह, जय सिंह गिरदावर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62