[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में गैस सिलेंडर की किल्लत:हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर; सप्लाई चैन टूटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में गैस सिलेंडर की किल्लत:हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर; सप्लाई चैन टूटी

झुंझुनूं में गैस सिलेंडर की किल्लत:हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर; सप्लाई चैन टूटी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में सप्ताह भर से गैस की भारी किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। दिनभर गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी में पहुंच रहे हैं, लेकिन एजेंसी से एक ही जवाब मिल रहा है, आगे से गाड़ी नहीं आई। लोग ब्लैक में सिलेंडर लेने पर मजबूर हो रहे हैं।

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर

दरअसल हाल ही में हिट एंड रन कानून को लेकर देशभर में हुई ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल की वजह से बीच में रोजाना होने वाली सप्लाई नहीं हो पाई। इसके चलते उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पाई और किल्लत हो गई। बाद में हड़ताल टूट गई थी, लेकिन गैस एजेंसियों पर मांग के अनुसार होने वाली सप्लाई की चैन टूट गई।

हर दिन सैकड़ों सिलेंडर बुक

जिलेभर से हजारों उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करवा रखी है। गैस एजेंसी संचालकों की मानें तो एक गैस एजेंसी पर हर दिन सैकड़ों सिलेंडरों की बुकिंग होती है। लेकिन आगे से सप्लाई नहीं आने के कारण उपभोक्ता की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण कई गैस एजेंसी संचालकों ने तो उपभोक्ताओं का फोन उठाना ही बंद कर दिया।

शेखवाटी एजेंसी संचालक रामसिंह ने बताया कि हाल ही में हिट एंड रन कानून के विरोध में हुई हड़ताल के कारण कई दिनों से सप्लाई नहीं पहुंच पाने की वजह से किल्लत हो गई। एक सप्ताह से यह किल्लत बनी हुई है। क्योंकि कई दिनों चली हड़ताल की वजह से रोजाना गाड़ियों से आने वाली सप्लाई की चैन टूट गई। पहले की तरह बराबर व्यवस्था बनने में समय लगेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62