[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा खेतड़ी के अध्यक्ष बने राजेंद्र चौधरी:बुधराम इलाखरिया को सभा अध्यक्ष चुना, सर्वसम्मति से हुए चुनाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा खेतड़ी के अध्यक्ष बने राजेंद्र चौधरी:बुधराम इलाखरिया को सभा अध्यक्ष चुना, सर्वसम्मति से हुए चुनाव

राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा खेतड़ी के अध्यक्ष बने राजेंद्र चौधरी:बुधराम इलाखरिया को सभा अध्यक्ष चुना, सर्वसम्मति से हुए चुनाव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार

बबाई/खेतड़ी : खेतडी उपखंड के बबाई की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन कर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार मुंड थे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने की।

निर्वाचन अधिकारी हवासिंह ढाका ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ उप शाखा खेतड़ी की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सभा अध्यक्ष बुधराम इलाखरिया, उपसभा अध्यक्ष हवा सिंह, अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मुंड, मंत्री वीरेंद्र चाहर, महिला मंत्री रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष विद्याधर ढाका, उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा शयोदान राम सैनी, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा सरजीत मान, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा अरुण शर्मा, महिला उपाध्यक्ष कविता, ऑडिटर मनीराम, प्रवक्ता प्रेम कुमार को चुना गया है।

इसके अलावा किरण और विद्याधर मान को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने पद पर कर्त्तव्य पूर्ण निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के नीमकाथाना जिला मंत्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं करने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है। इसके बावजूद भी सरकार कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। संगठन के माध्यम से शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

इसके अलावा शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने, कुक कम हेल्पर एवं कन्वर्जन की बकाया पोषाहार राशि जल्द जारी करने की मांग सरकार से की जाएगी। वहीं, कुछ स्कूलों में प्रधानाचार्यो द्वारा अध्यापकों के वेतन रोकने की शिकायत प्राप्त हुई है । इस संबंध में उनके खिलाफ संगठन कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा गैर शैक्षणिक कार्य करवाए जाते हैं, जिसके चलते स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित होता है। स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक कार्य संचालन करने को लेकर सरकार को इस मामले में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet